Friday, October 23rd, 2026

केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर में पहली कक्षा में प्रवेश पंजीयन 1 अप्रैल से प्रारंभ


रायपुर। केंद्रीय विद्यालय नया रायपुर में शिक्षा-सत्र 2021-22 में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आॅनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 19 अप्रैल सायं 7 बजे तक किया जा सकेगा7 प्रवेश सम्बन्धी विवरण वेबसाइट के माध्यम से केवीएसओएनएलआईएनईएडीएमआईएसएसआईओएन डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पालकों से अनुरोध किया है की वे पोर्टल और एप का उपयोग करने से पहले निदेर्शों का सावधानी से पालन करें। कक्षा दो एवं दो से ऊपर की कक्षाओं में स्थान रिक्त नहीं होने के कारण उक्त कक्षाओं हेतु प्रवेश पंजीयन नही किया जा सकता।

 

Source : Agency

पाठको की राय